छत्तीसगढ़

बिलासपुर : कोरमी ग्राम के बलवा तथा हत्या के मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार..तेलंगाना होते हुए पुणे भागकर छिपे थे आरोपी…

बिलासपुर : ग्राम कोरमी में दिनांक 30.08.2021 को बलवा हुआ था प्रकरण में प्रार्थी अमन यादव पिता सन्त यादव की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 457/21 कायम किया गया। जिसमे एक आहत उमेश यादव को अधिक चोट आई थी जिसकी इलाज दौरान रायपुर में मृत्यु हो गयी थी प्रकरण में सिरगिट्टी पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था परंतु 3 अन्य आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री दीपक कुमार झा द्वारा सिरगिट्टी पुलिस व तकनीकी शाखा की तीन सयुंक्त टीम बनाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया उक्त टीम का सतत मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू द्वारा सतत मार्गदर्शन दिया जा रहा था।आरोपियों की पता साजी हेतु एक टीम बिलासपुर के सरहदी जिलों तथा आरोपियों के छिपे होने के संभावित जगहों पर पता साजी कर रही थी। एक टीम लोकल स्तर पर आसूचना एकत्र कर रही थी व एक टीम तकनीकी साक्ष्य व विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहित थी। इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस को अहम सूचना मिली कि आरोपीगण घटना के पश्चात दीगर राज्य भाग चुके हैं इस सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस व तकनीकी शाखा ने कार्य करते हुए आरोपियों के छिपे हुए होने के संभावित स्थान को पता लगाया जहां आरोपीगण घटना कारित करने पश्चात तेलंगाना होते हुए पुणे भाग गए थे जो पहचान छिपाने और अपने खर्च को पूरा करने के उद्देश्य से पुणे में कामसेत नामक स्थान पर एक गुलाब गार्डन में मजदूरी करने लगे थे जहां पुलिस की 05 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर फरार तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया पूछताछ पर ये लोग बताए कि घटना दिनांक को सामान्य वाद विवाद बड़े झगड़े में तब्दील हो गया था और ये लोग लाठी डंडे से हमला किये बाद में भीड़ होने पर तथा डायल 112 को फोन कर दिए जाने पर ये लोग मौके से फरार हो गए। मामले के समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।पुलिस द्वारा आगे भी अराजक तत्वों के विरूध्द कार्यवाही जारी रहेगी

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया,जीवन जायसवाल, प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, आरक्षक मिथलेश सोनी,अफाक खान,बोधुराम कुम्हार, रंजीत खलखो,धनराज कुम्भकार,कमलेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!