छत्तीसगढ़

बिलासपुर : एसीसीयू एवं थाना सरकंडा पुलिस द्वारा नशे का व्यापार करने वाली दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर : मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाटलीपुत्र नगर, राजकिशोर नगर सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बिक्री कर रही हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार एवं स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पाई गईं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेट में कुल 06 किलो गांजा, नगदी ₹5,98,030/-, 02 घड़ी, 02 मोबाइल, 02 स्कूटी एवं 01 कार सहित कुल जुमला ₹15,78,030/- जप्त किया गया तथा दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी द्वारा बताया गया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने पास रखी हुई थी। दोनों आरोपी बहनों द्वारा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी क्रय कर परिवहन एवं बिक्री में उपयोग किया जा रहा था। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। दोनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीयां – 1. मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर

2. सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!