छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ : कमर मे पत्थर बांधकर, तालाब मे फेंककर हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपियों द्वारा रिश्ते मे अपने सगे पुत्र-भाई की गई थी हत्या..

बिलाईगढ़ : दिनांक 21.07.2021 को प्रार्थी रामप्रसाद पिता स्व. गनपत राम पटेल उम्र 51 साल साकिन करियाटार ने थाना हाजिर आकर मर्ग इंटिमेशन चाक कराया की इसका लडका रामशंकर उम्र 22 साल ने तालाब में डुबकर फौत हो गया है। जिस पर थाना बिलाईगढ़ में मर्ग क्र. 32/2021 धारा 174 जा.फौ. मर्ग एन्टीमेंशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मामले मे लगातार प्रार्थी, पंचानो, गवाहो को पुछताछ कर कथन लिया गया। मृतक का शव नारियल बुच की रस्सी, बिजली वायर से पैर कमर में पत्थर बंधा मिला था, कि जांच पर किसी अज्ञात आरोपीयो के द्वारा घायल अवस्था में मृतक के पैर कमर में रस्सी, वायर से पत्थर बांध कर पानी में फेर कर हत्या करना पता चल। गवाहो एवं गांव वालो से कड़ाई से पुछताछ कथन लेने पर परिस्थिति जन्य साक्ष्य संकलित करने पर धारा 302, 34 भादवि का घटित होना पाया गया।

प्रकरण मे आरोपी रामप्रसाद पटेल व लडका रामभक्त पटेल के साथ मृतक का कान के ईलाज के कराने की बात को लेकर मारपीट करने से जमींन में गिर कर बेहोश हो गया। की मृतक का मृत्यु हो गया है कि घबराहट से घर के बाड़ी तरफ से मृतक को उठाकर ले जाकर छींद तालाब में ले जाकर पानी अंदर डुबा दिया जिससे मृतक का मृत्यु हो गया। कि आरोपीयों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 151/2021 धारा 302,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को दिनांक 09.09.2021 को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी  

01. रामप्रसाद पटेल पिता गनपत पटेल उम्र 51 साल साकिन करियाटार

02. रामभक्त पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 19 साल साकिन करियाटार

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!