बालोद :- दिनांक प्रार्थिया (गोपनीय) द्वारा दिनांक 11.03.2022 को थाना राजहरा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी तरूण गनीर पिता सुरेश गनीर उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क. 03 दल्लीराजहरा थाना राजहरा द्वारा उसे नाबालिकपन से अब तक शादी करने का प्रलोभन देकर उसके साथ अनेक बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है, इस दौरान 03 माह की गर्भवती होने पर आरोपी तरूण गनीर द्वारा दबाव डालकर जान मारने की धमकी देते हुए गभनिरोधक गोली देकर गर्भपात कराया है, इस दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर 4,00,000 रूपया भी लिया गया है, जिससे पीड़िता को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति होने पर प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर थाना राजहरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना मिलते ही आरोपी तरूण गनीर अपने सकुनत व क्षेत्र से फरार हो गया था, जिसके सायबर सेल बालोद तथा मुखबीरों के माध्यम से पता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान आरोपी तरूण गनीर द्वारा माननीय सत्र न्यायालय बालोद बालोद के समक्ष अपने वकील के माध्यम से अग्रिम जमानत हेतु याचिका दायर किया गया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा खारिज करते हुए जमानत आवेदन निरस्त किया गया था। अंततः आरोपी तरूण गनीर द्वारा दिनांक 11.04.2022 को सत्र न्यायालय बालोद के समक्ष आत्म समर्पण करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, बाद आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











