छत्तीसगढ़

बालोद युवा कांग्रेस द्वारा मनाया गया सलाम छत्तीसगढ़ कार्यक्रम, सैकड़ो कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशसानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में पूरे जिले में फ्रंट लाइन वारियर मितानिन, धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र वाले गांव, पुलिस स्टाफ, मेडिकल स्टाफ को युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिये जागरूक किया गया साथ में भाप मशीन 500 नग , हैंड सैनीटाइजर 1000 नग , मास्क 5100 , एवं 300 लोगो सूखा राशन एवं फल सब्जी का वितरण किया गया
आज युवा कांग्रेस के साथियो ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव जी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. राजीव जी के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रंद्धाजलि अर्पित की उसके बाद

सर्वप्रथम चिखलकसा स्थित सेंटर में पहुँच कर सफाई कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन, मितानिन, को सम्मानीत किया उसके बाद, थाना राजहरा में पहुँच कर सारे पुलिक कर्मियों को सामग्री वितरित की, उसके बाद थाना महामाया में पुलिसकर्मियों को सामग्रियों का वितरण किया उसके बाद, महामाया गांव जो धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र है वहा के ग्राम वासियो को सूखा राशन फल सब्जी, मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!