छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बारिश के बाद सूरज अब दिखाएगा तीखे तेवर, छह डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानें मौसम का हाल….

CG Weather Update: पिछले कई से हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के बाद गुरुवार से सूरज के तीखे तेवर शुरू हो गए है। तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस भी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मौसम सामान्य होने लगा है और आने वाले पांच दिनों में छह डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में गर्मी भी बढ़ने वाली है।

  • आज आंशिक मेघमय छाए रहेंगे, बढ़ेगा तापमान

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश में मौसम सामान्य रहा। ठंडी हवाओं का आना थोड़ा कम हुआ है,साथ ही तेज धूप में जलन शुरू हो गई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ का 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वर्ष मार्च और अप्रैल का महीना बीते दस वर्षों में सबसे कम तपाने वाला रहा। इसके साथ ही ऐसा 10 वर्षों बाद हुआ है कि मई के पहले तीन दिन बगैर तपाए रहे और बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हुई।

  • Bilaspur Weather : अब आने वाले दिनों में तापमान चार से छह डिग्री तक बढ़ सकता

बिलासपुर । धान, फल और साग सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद बादल अब भागने लगे हैं। आसमान साफ होने लगा है। गुरुवार को गर्मी का असर तेज हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सिसय के करीब पहुंच गया।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा एचपी चंद्रा का कहना है कि एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमितता गति दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में पांच मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि गुरुवार को शहर का वातावरण हल्का गर्म रहा। धरती में तपन महसूस हुई। घर की छतें दोपहर को गर्म हो गई। धूप तेज था। एक सप्ताह बाद जिस तरह से सूर्य का प्रकोप नजर आया उससे साफ हो गया अब आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

  • चार से छह डिग्री बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो अब आने वाले दिनों में तापमान चार से छह डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सिसय से बढ़कर 34.6 डिग्री सेल्सिसय पर पहुंच गया। वहीं रात में पारा 21.4 डिग्री सेल्सिसय था। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया रात में पारा 18 डिग्री सेल्सिसय था।

  • आठ व नौ को आएंगे बादल

एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है जिसके प्रभाव से आठ एवं नौ मई को मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो चक्रवात का असर शहर में हो सकता है। आसमान में बादल फिर से नजर आ सकते हैं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!