छत्तीसगढ़

बाजार में मोबाईल चोरी करने वाले अंर्तजिला चोर गिरोह पर बालोद पुलिस की कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार…

बालोद – थाना देवरी चौकी पिनकापार साप्ताहिक बाजार में दिनांक 13.08.2021 को प्रार्थी रजनीकांत शर्मा पिता स्व. रूपनारायण शर्मा उम्र 34 वर्ष पता खामभाट चौकी पिनकापार के सैमसंग मोबाईल फोन कीमती 12000 रूपये कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक -106/2021, धारा-379,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक, श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में निरीक्षक श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी की टीम द्वारा सीसीटीवी /तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी 1. सोमदास पिता राम लाल गोड़ उम्र 20 वर्ष पता- ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव 2. किरोध पिता स्व. धमेन्द्र गोड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर आज दिनांक 14.08.2021 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपियो के कब्जे 04 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया है।

उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक श्री नवीन कुमार बोरकर थाना प्रभारी देवरी, चौकी प्रभारी पिनकापार श्री देव कुमार कोरार्म ,प्रधान कुलेश्वर यादव, आरक्षक देवेन्द्र साहू, आरक्षक मनोज धनकर की सराहनीय भूमिका रही है।

आरोपियो के नाम एवं पता- 1. सोमदास पिता राम लाल गोड़ उम्र 20 वर्ष पता- ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2. किरोध पिता स्व. धमेन्द्र गोड़ उम्र 21 वर्ष ग्राम गाजमर्रा पथराटोला थाना डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!