छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार : सुहेला 24 घंटे के अंदर पकड़ा गया चोरी का आरोपी आरोपी के कब्जे से ₹15000 नगद जप्त किया गया..

बलौदाबाजार :- दिनांक 29.06.2021 को प्रार्थी खेवन वर्मा पिता स्वर्गीय नेतराम वर्मा उम्र 56 साल साकिन पडकीडीह के घर दुकान से अज्ञात चोर घर का दीवार फांद कर दुकान में रखे नकदी रकम ₹20000 को चोरी कर ले जाने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का पता तलाश करने घटनास्थल ग्राम पड़कीडीह रवाना किया गया। इस दौरान ग्राम के अलग-अलग संधियों से पूछताछ किया गया पूछताछ दौरान पता चला कि संदेही आरोपी मनोज सोनवानी गांव में अकेले रहता है तथा कुछ काम नहीं करता है। घटना दिनांक के दूसरे दिन से काफी शराब पी रहा है तथा दूसरों को भी पिला रहा है तथा गांव के कुछ लोगों को नगदी पैसा बांट रहा है।

तब आरोपी मनोज सोनवानी से कडाई पूर्वक पूछताछ का मेमोरेंडम कथन लेने पर अपना जुर्म स्वीकार किया मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपी मनोज सोनवानी से चोरी के ₹20000 में से ₹5000 खर्च कर देना शेष 15000 रुपए अपने घर के टीन की पेटी अंदर छिपा कर रखना स्वीकार किया जिसे मेमोरेंडम के आधार पर आरोपी के घर से जप्त कर आरोपी मनोज सोनवानी पीता उदय लाल सोनवानी उम्र 40 साल ग्राम पड़कीडीह को दिनांक 03.07.2021 के 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!