छत्तीसगढ़

बरमकेला : पत्नी और ससुर को बदनाम करने के लिए पत्नी के अश्लील फोटो/पाम्प्लेट फेंकने वाला आरोपी पति रायपुर से गिरफ्तार..

बरमकेला : दिनांक 11.08.2026 के रात करीबन 11.00 बजे आरोपी विनय नायक आपसी पारिवारीक रंजिश पर से अपनी पत्नि एवं ससुर को बदनाम करने के उद्देश्य से अपनी ही पत्नि का अश्लील फोटो / पाम्प्लेट तैयार कर घटनास्थल जनपद पंचायत के सामने बरमकेला में फेंक दिया था जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरमकेला में आरोपी के विरूद्ध अप०क०- 108/2026 धारा 77, 79, 356(3), 75 (3) बी०एन०एस० एवं धारा 6 स्त्री अशिष्ट रूपण अधि० का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरमकेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी विनय नायक पिता प्रभुलाल नायक उम्र 32 वर्ष साकिन राधास्वामी नगर सी-1 भाटागांव रायपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०) को उसके निवास रायपुर से दिनांक 18/08/2026 को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन होण्डा एक्टीवा एवं मोबाईल को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त प्रकरण के त्वरित कार्यवाही में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्री सुनील शर्मा) के निर्देशन एवं श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़-बिलाईगढ (श्री धीरेन्द्र पटेल) एवं श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक महोदय सारंगढ़ (श्रीमती संतोषी ग्रेस) के कुशल मार्गदर्शन में थाना बरमकेला के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक, प्र०उप० निरी० भारती घाटघुम्मर, प्र०आर०- भुवनेश्वर पण्डा, आर० खिलावन बघेल एवं अन्य थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!