दूर्ग : प्रार्थिया नीका गोयल निवासी गदा चौक के पीछे सुपेला अपनी दोस्त शारदा खान के साथ कुछ दिनों पूर्व अजमेर शरीफ जाने के लिए निकली थी। साथ में कुर्बान अली नामक युवक भी था। जो आधे रास्ते में तबियत खराब होने की बात कह कर वापस सुपेला आ गया। प्रार्थिया नीका गोयल को दिनांक 24.02.2022 को फोन से उसकी बहन ने बताया कि उसके घर पर चोरी हो गई है। नीका गोयल अपनी बहन के माध्यम से चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन क्या सामान चोरी गया है इस बारे में जानकारी न हो पाने के कारण पुलिस प्रार्थिया के वापस आने का इंतजार करती रही। किन्तु इस बीच पता तलाश जारी कर दिया गया था। प्रार्थिया नीका गोयल ने बताया था कि उसकी सहेली शारदा खान ने अपने सोने चांदी का सामान अजमेर शरीफ जाने के पहले उसके घर पर रखा दिया था। जो आलमारी में रखे थे। प्रार्थिया पक्ष के लौटने के बाद उनके रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला में अपराध कमांक 160/2022 धारा 457, 380 भादवि कायम किया गया था। पुलिस ने इस बीच जांच पडताल कर आरोपी को लगभग चिन्हित कर लिया था। आरोपी कुर्बान अली जो कि शारदा खान का प्रेमी है। उसे इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान ने अपने जेवरात आदि नीका गोयल के घर में रखवा दिये है। इसने योजना बनाकर उक्त सामान की चोरी के लिए तबियत खराब का हवाला देकर अजमेर शरीफ जाते हुए से वापस लौट गया था। सामान चोरी करने के बाद पुलिस की मदद के बहाने साथ-साथ जाकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री बी. एन.मीणा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री आर.के.जोशी के मार्गदर्शन में कुर्बान अली के हरकतों पर नजर रखने पर संदेह हुआ फिर उससे कड़ाई से पूछताछ पर उसने यह कबूल किया कि उसको इस बात की जानकारी मिलने पर शारदा खान ने अपना सारा सामान नीका गोयल के घर में रख दिया है। मकान बंद होने की वजह से चोरी करना आसान था। उसने लौट कर चोरी कर सामान छुपा दिया और पुलिस के आस-पास रहकर पुलिस को गुमराह करता रहा ताकि पुलिस उसके विषय में न सोच सके। आरोपी से चोरी किया 01 नग सोने की जेन्ट्स अंगुठी, 02 नग सोने का छोटा लॉकेट, 01 नग सोने की पत्ती, 01 नग सोने का बडा लॉकेट, 01 जोडी सोने का टाप्स, 01 नग सोने की नथनी, 01 जोडी सोने की बाली, 10 नग सोने का मोती दाना, 04 नग गेहू दाना, 04 नग सोने का गेहू दाना, 01 नग सैमसंग कंपनी 32 इंच एलईडी टीवी, 01 नग पीतल की लक्ष्मी मूर्ति, 02 नग पीतल लगा हुआ रूद्राक्ष माला, 01 नग पीतल का ब्रेसलेट कुल कीमती 1,50,000 रूपये जप्त किया गया। आज दिनांक 28.02.2022 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव, प्र.आर. राजेश सिंह, आरक्षक रवि कुमार एवं आरक्षक रमेश पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। आरोपी- कुर्बान अली पिता नूर अली उम्र 22 साल निवासी दुर्गा सुपेला पारा मछली मार्केट
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








