छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाला मुख्य चाकूबाज गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला मुख्य चाकूबाज की रैली

बालोद : दिनांक 25.02.2022 को तहसीलदार गुंडरदेही विनोद साहू के नेतृत्व मे थाना गुंडरदेही की टीम रेड कार्यवाही के लिए चंदनबिरही एनिकट की ओर रवाना हुये थे, थाना गुण्डरदेही में अप0क्र0 49/2022 धारा 294, 506बी, 186, 353, 332, 307, 34 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज किया था। उक्त प्रकरण में दो मुख्य चाकूबाज आरोपी फरार थे, आरोपी के पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल तीन विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम द्वारा राजा देवार एवं एक अन्य आरोपी की पता तलाश करने के लिये विशेष टीम द्वारा विगत 03 दिनों में लगातार राजा देवार के संभावित 40 स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 01.03.2022 को धमतरी से मुख्य चाकूबाज आरोपी राजा देवार को गिरफ्तार किया गया। राजा देवार के बताये अनुसार एक अन्य आरोपी जो कि नाबालिक है, उसे देवार पारा गुण्डरदेही से पकड़ा गया। राजा देवार द्वारा ही आरक्षक पर चाकू से हमला करना स्वीकार किया गया तथा चाकू को डेम के नीचे फेंकना बताने पर चाकूबाज आरोपी राजा देवार के निशानदेही पर चाकूबाजी में इस्तेमाल किया गया चाकू को बरामद कर पुलिस कब्जा लिया गया। मुख्य आरोपी राजा देवार को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय किया गया तथा एक अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यारयालय पेश किया गया।

नाम आरोपी 

01.राजा देवार पिता रहिमत देवार उम्र 19 वर्ष साकिन देवार पारा गुण्डरदेही जिला बालोद 02. एक विधि से संघर्षरत बालक

आरोपी को पकडने में विशेष टीम उक्त अधिकारी/ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी अर्जुन्दा कुमार गौरव साहू, उनि कैलाश मरई, उनि यामन देवांगन, उनि शिशिर पाण्डेय, सउनि अरविंद साहू, प्र0आर0 भुवनेश्वर मरकाम, आरक्षक संदीप यादव, ‍ विपिन गुप्ता, विवेक साही, आकाश दुबे, राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, सुमीत पटेल, देवेन्द्र भण्डारी, सुनील बघेल, वरूण कुर्रे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!