छत्तीसगढ़

पालतू सूअर को कीटनाशक देकर मारकर खाने वाले आरोपियों को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 01.09.2021 को सुबह करीब 06 बजे अपने घर के पास सूअर माड़ा जिसमें वह अपना पालतू सूअर पालती थी उसे देखी तो वहां पर कीटनाशक का बदबू आ रहा था, प्रार्थिया का पालतू सूअर भी नहीं दिखा तो पता करने पर ज्ञात हुआ कि गांव का बहादुर किंडो अपने घर में सूअर का मांस पकाया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 429 भा.द.वि. के तहत् पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये प्रकरण के संदेही बहादुर किण्डो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ दौरान बहादुर किण्डो द्वारा अपने साथ किशोर नट, जहर साय कुजुर, हब्बू नट, बबलू नट के साथ सूअर को कीटनाशक देकर मारना तथा काटकर मांस को खाने ले जाना बताया। प्रकरण में आरोपीगण 1- बहादुर किण्डो उम्र 35 वर्ष, 2-किशोर नट उम्र 35 साल, 3-जहर साय कुजूर उम्र 45 साल, 4-हब्बू नट उम्र 60 साल, 5-बबलू नट उम्र 35 साल सभी निवासी दीवानपुर* थाना पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 03.09.2021 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में म.प्र.आर. स्नेहलता सिंह, आर. 558 तुलसी रात्रे, आर. अजय खेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!