छत्तीसगढ़

नौकरी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर नाबालिग लड़की सहित युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने में सहयोग करने वाली आरोपी महिला ओड़िसा से गिरफ्तार..

जशपुर : थाना तपकरा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने दिनांक 02.02.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.01.2022 के शाम 06ः00 बजे से उसकी दोनों पुत्रियां उम्र 17 वर्ष एवं 21 वर्ष घर से निकलकर कहीं चले गये हैं, वापस नहीं आये है, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी लड़कियों को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। रिपोर्ट पर थाना तपकरा में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल सहयोग से प्रार्थी की दोनों लड़कियों को पुलिस टीम ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा। अपहृताओं को पूर्व परिचित महेश यादव एवं महिला फूलमनी पैंकरा द्वारा गांव से बस के माध्यम से रांची ले गये और रांची से ट्रेन में बैठाकर दिल्ली ले जाकर घरेलू कार्य में लगा देना बताया। प्रकरण के मुख्य आरोपी महेश यादव को पूर्व में दिनांक 09.02.2022 को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं।

विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि प्रकरण की एक आरोपी महिला सुन्दरगढ़ (ओड़िसा) में मौजूद है, इस सूचना पर तत्काल थाना तपकरा से पुलिस स्टॉफ द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर आरोपिया को अभिरक्षा में थाना लाया गया। आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपिया फूलमनी पैंकरा उम्र 26 वर्ष निवासी जामबहार थाना तपकरा को दिनांक 11.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की आरोपिया को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एल.आर.चौहान, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 568 राजेन्द्र, म.आर. 633 मंजू यादव, म.आर. 489 निषा तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!