छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने, फर्जी दस्तावेजों से प्रसव कराने एवं नवजात शिशु की बिक्री के मामले में अन्य 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : थाना न्यू राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 64(2)(एफ), 65, 336, 337, 61(2), 351(2), 115(2), 89, 3(5) बीएनएस एवं धारा 4(2), 5(एन), 6 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 81 जे.जे. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में प्रकरण में संलिप्त कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा पीड़िता के नवजात शिशु को पंखाजूर, जिला कांकेर निवासी सुब्रत बिश्वास के पास बिक्री किया गया था। वहीं, प्रकरण में पीड़िता की आयु को अधिक दर्शाने के उद्देश्य से कोतवाली क्षेत्र निवासी पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने पुख्ता सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुब्रत बिश्वास एवं पूनम सागरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान सुब्रत बिश्वास द्वारा नवजात शिशु को खरीदना तथा पूनम सागरिया द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड तैयार करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुब्रत बिश्वास के कब्जे से नवजात शिशु को सकुशल बरामद किया गया। नवजात शिशु की सुरक्षा एवं समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे मातृछाया संस्था, रायपुर में सुरक्षित रखा गया है।

साथ ही, दोनों आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित 02 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग प्रकरण से संबंधित गतिविधियों में किया जाना पाया गया है। जप्त मोबाइल फोन एवं अन्य प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की विवेचना जारी है तथा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी : 01. सुब्रत बिश्वास उम्र 32 साल निवासी पी बी 34 प्रेम नगर कापसी थाना पखांजूर जिला कांकेर छ0ग0।

02. पूनम सागरिया निवासी एसबीआई एटीएम के पास प्रकाश किराना दुकान के सामने कालीबाडी थाना सिटी कोतवाली जिला रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!