छत्तीसगढ़

देशी पिस्टल रखकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले आरोपी आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 11.04.2022 को मुखबीर से थाना तपकरा को सूचना मिली कि पुराईनबंध जूनाडीह का व्यक्ति नंद किशोर साय अपने पास एक देशी पिस्टल रखकर बस्ती तरफ घूम रहा है, आमलोग उससे भयभीत हैं। इस सूचना पर थाना तपकरा से तत्काल हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के साथ आरोपी का पता-तलाश करते हुये मौके पर ग्राम पुराईनबंध पहुंचे, रास्ते में नंद किशोर साय के मिलने पर उससे पिस्टल रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी पिस्टल जिसमें मैग्जीन लगा हुआ तथा मैग्जीन में 03 नग जिन्दा राउण्ड मिलने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से *आरोपी नंद किशोर साय उम्र 35 साल निवासी पुराईनबंध जूनाडीह थाना तपकरा* को दिनांक 11.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक एल.आर.चौहान, प्र.आर. 255 राजेश कुजूर, आर. 568 राजेन्द्र रात्रे, आर. 587 संतु यादव, आर. 458 विनोद खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!