दुर्ग : कुछ दिनो पूर्व प्रार्थी दिनेश चंद्र निवासी नेहरू नगर भिलाई रात्रि करीबन 08.00 बजे नेहरू नगर चौराहा से वापस पैदल अपने घर जा रहा था कि सुराज अस्पताल गुरूद्वारा नेहरू नगर के पास एक मोटर साकयल में सवार तीन अज्ञात लड़के आये और प्रार्थी के मोबाईल को लूट कर भाग गये । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 362 / 2022 धारा 392, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग श्री बी.एन.मीणा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री आर. के. जोशी के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना के आधार पर में ‘ संदेही (1) आकाश बंजारे पिता सुरेश बंजारे उम्र 24 साल निवासी केम्प – 2 बैकुंठधाम छावनी एवं (2) समीर खान पिता अमजद खान उम्र 19 साल निवासी केम्प – 2 शारदा पारा छावनी को पकड़कर कड़ी पूछताछ करने पर एक सागर नामक लड़के के साथ मिलकर प्रार्थी का मोबाईल लूट करना स्वीकार किये । लूटे गये मोबाईल को बैकुंठधाम छावनी के लड़के के पास बिक्री करना बताये। जिससे लूटा गया मोबाईल जप्त किया है। आरोपीगणों को आज दिनांक 27.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । आरोपियो से पूर्व में इस तरह की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











