छत्तीसगढ़

दुर्ग : एवेंजर मोटरसाइकिल चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार

Durg :-दिनांक 12.04.2022 को प्रार्थी प्रवीण उर्फ निक्की मेश्राम निवासी शंकर नगर दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.04.2022 के दरम्यानि रात्रि अज्ञात चोर मेरे दुकान शिक्षक नगर दुर्ग के पास से मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 412/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया तथा अपराध कायमी उपरान्त् माल मुलजिम पता तलाश हेतु विश्वसनीय मुखबिर लगाया गया

प्रकरण के माल मुल्जिम के पता तलाष हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग श्री बी एन मीना के दिषा-निर्देष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्षन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेंद्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक भूषण एक्का द्वारा टीम बनाकर प्रकरण से जुड़े हुए हर पहलुओं का बारीकी से अन्वेषण कर विश्वसनीय मुखबिर के आधार पर संदेही हरि शंकर कश्यप निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर शिक्षक नगर दुर्ग से दिनांक 10 .04.22 के मध्य रात्रि चोरी कर अपने घर मे रखना बताए आरोपी हरि शंकर कश्यप

द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया तथा मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी हरि शंकर कश्यप से चोरी का मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेष किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूषण एक्का , प्र.आर0 योगेष चन्द्राकर, आर.जी रवि, सुरेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

हरि उर्फ हरि शंकर कश्यप पिता प्रीतम कश्यप उम्र 21 साल निवासी मठपारा दुर्ग

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!