छत्तीसगढ़

दुर्ग : आपसी विवाद पर दो भाईयों ने चाकू मारकर किया युवक का कत्ल चंद घंटो के अंदर आरोपी पुलिस गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

दुर्ग :- दिनांक 27/05/2021 के 20.05 बजे थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की लुचकीपारा दुर्ग में मोह. हमीद पिता मोह.सफीक उम्र 36 साल निवासी लुचकीपारा दुर्ग को संतोष केमे एवं दिलीप केमे द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से मोह. हमीद को पेट, छाती, गला एवं शरीर के अन्य स्थानों पर मारकर हत्या कर दिया कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक राजेश बागडे हमराह स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। सूचना पर तत्काल अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अभिषेक झा घटना स्थल पहुंचे

साथ ही एफएसएल यूनिट भिलाई, डॉग स्काट दुर्ग, फोटो/वीड़ियों ग्राफर दुर्ग भी पहुचें, घटना स्थल का निरीक्षक किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अति.पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री संजय ध्रुव, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अभिषेक झा के निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक राजेश बागडे के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया। प्रकरण में आरोपी संतोष केमे एवं दिलीप केमे को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी दुर्ग के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुये चंद घंटों के अंदर कत्ल की गुत्थी सुलझाकर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश बागडे, उप निरीक्षक रामकुमार जैन, मुकेश सोरी, प्र.आर.हरीशचंद चौधरी, राजेन्द्र तिवारी, जनकदास वैष्णव, आरक्षक नासीर, जी.रवि शौकत हयात खान, अनुप साहू, भीम सिंह एवं खुर्रम बक्श, का सराहनीय भूमिका रही। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!