छत्तीसगढ़

दिव्यांग नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 06.09.2021 को थाना बगीचा क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय प्रार्थी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की जन्म से दिव्यांग है एवं बातचीत नहीं कर पाती है। यह दिनांक 06.09.2021 को मछली मारने गांव के नाला में गया हुआ था, इसकी पत्नी जंगल लकड़ी लेने गई थी, घर में केवल इसकी नाबालिग पुत्री थी। उसी दिन लगभग 02 बजे दिन में आरोपी नारायण यादव इसके घर आकर इसकी पुत्री को घर से जबरन उठाकर घर के पीछे पड़ोस के सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, गांव के कुछ लोगों के द्वारा उसे आवाज देने पर वह पीड़िता को घटना स्थल में छोड़ कर भाग गया, रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 376 भा.द.वि. 5(ट), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित कर गांव से फरार हो गया था।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की लगातार पता-तलाष दौरान घेराबंदी कर आरोपी नारायण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी टटकेला थाना बगीचा को ग्राम झिक्की से दिनांक 07.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी. सकलू राम भगत, स.उ.नि जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय, आर. 564 फुलजेंस टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!