छत्तीसगढ़

दहेज लोभी भेजे गये जेल: ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली..

रायपुर:- दिनांक 15.02.2021 को सूचना प्राप्त हुआ कि रायल पोल्ट्री फार्म धनेली मोड धनेली थाना मुजगहन के क्वाटर में मृतिका सुनिता चक्रधारी पति धर्मेन्द्र चक्रधारी उम्र 22 साल पता तेतलपारा झरगांव थाना इंदागांव जिला गरियाबंद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । सूचना पर घटना स्थल स्टाफ रवाना किया गया शव को पीएम कराया गया। मर्ग जांच एवं प्राप्त पीएम रिपोर्ट पर यह पाया गया कि मृतिका ने घर के अंदर सिटकिनी बंद कर दुपट्टा से आत्महत्या किया है मृतिका के परिजनो के कथन अनुसार आरोपीगण द्वारा मृतिका को दहेज में मोटरसायकल नही लाये हो बोलकर प्रताडित करते थे जिससे तंग आकर मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या करना पाये जाने से आरोपीगण के खिलाफ थाना मुजगहन रायपुर में अपराध कमांक 123/2021 धारा 304 (बी) ,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण के आरोपीगण मृतिका के पति धर्मेन्द्र कुमार चकधारी पिता जबर सिंह उम्र 21 साल ससुर जबर सिंह पिता डोमूधर पाडे उम्र 46 साल एवं सास बासमति पति जबर सिंह उम्र 44 साल साकिनान ग्राम तेतलपारा झरगांव थाना इंदागांव जिला गरियाबंद हाल रायल पोल्ट्री फार्म धनेली मोड धनेली थाना मुजगहन जिला रायपुर को दिनांक 08.07.2021 के गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!