छत्तीसगढ़

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मोबाइल चोरी कर भागते हुए चोर को किया गया गिरफ्तार..

DURG : मोबाइल चोर को स्पाॅट में पकड़ने वाले यातायात के कर्मचारी रजब खान को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से किया गया प्रोत्साहित

विवरण- थाना यातायात कालीबाड़ी में पदस्थ आरक्षक रजब ख़ान अपनी ड्यूटी से छूटकर रात्रि 08:30 बजे घर जा रहा था। इसी दौरान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नेताजी चौक की ओर एक लड़का भाग रहा था, जिसे आरक्षक रजब ख़ान द्वारा तत्परता पूर्वक पीछा कर पी. डब्ल्यू. डी. चौक पास पकड़ा गया। लड़के को पकड़े जाने पर ज्ञात हुआ कि लड़का शराब दुकान के पास से किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। जिस पर रजब खान द्वारा इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम व यातायात को देकर लड़के को थाना सिविल लाइन के सुपुर्द किया गया। जिस पर थाना सिविल लाइन में लड़के के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया।

इस प्रकार आरक्षक रजब ख़ान द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए मोबाइल चोर को मौके पर पकड़ा गया। उक्त कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रजब ख़ान को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!