छत्तीसगढ़

ड्राई डे में अवैध शराब विक्रेताओं पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, दोनों निवासी ग्राम लावर थाना मस्तूरी के रहने वाले..

बिलासपुर : जिले शासन द्वारा 2 अक्टूबर को ध्यान में रखते हुए ड्राई डे घोषित किया गया था उसी का लाभ उठाते हुए कुछ लोग शराब की दुकानें बंद होने से अवैध रूप से शराब बिक्री करने का प्रयास कर रहे है की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा को अवगत कराते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित कर समता फैक्ट्री के सामने ग्राम हरदी मैं घेराबंदी कर मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रुकवा कर तलाशी करने पर 40 पाव देसी शराब बरामद हुआ दोनों व्यक्तियों के पास शराब रखने सम्बन्धी कोई भी वैध दस्तावेज नही थे। प्रकरण में दोनों आरोपियों से 40 पाव देसी शराब कुल 7.200 लीटर कीमती 3200 रुपए एवं वाहन मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 10N 5229 को समक्ष गवाहों के जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है क्षेत्र में अवैध रुप शराब की बिक्री या परिवहन होने पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी

उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक देव मून सिंह एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, रंजीत खलखो का सक्रिय योगदान रहा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!