छत्तीसगढ़

जशपुर : झारखण्ड प्रदेश का 28 पेटी कुल 245 लीटर 305 मि.ली. देशी/अंग्रेजी व बीयर शराब जप्त…

जशपुर : थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम-खुंटीटोली राजकिशोर गुप्ता झारखण्ड प्रदेश से भारी मात्रा में अंग्रेजी, देशी बीयर शराब लाकर अपने घर में अवैध रूप से रखकर बिक्री कर रहा है तथा घर में भारी मात्रा में शराब रखा हुआ है। निर्देश पर एसडीओपी कुनकुरी के नेतृत्व में थाना दुलदुला स्टाॅफ द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से झारखण्ड ब्राण्ड का रशीली देशी शराब अंग्रेजी शराब (आरएस मैकडाॅवल, राॅकेट) एवं बीयर कुल 28 पेटी (245 लीटर 035 मिली.) को जप्त कर थाना-दुलदुला में अपराध क्रमांक 39/21 धारा 32(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

आरोपी राजकिशोर गुप्ता पिता गणेश गुप्ता उम्र 45वर्ष निवासी-खुंटीटोली थाना-दुलदुला जिला-जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 07-07-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त विवेचना कार्यवाही तथा अवैध शराब जप्त करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर, थाना प्रभारी दुलदुला उप निरीक्षक एल.आर. चौहान , प्रधान आरक्षक ढलेश्वर यादव एवं थाना-कुनकुरी स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!