छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड राज्य के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं सीआरपीएफ कमाण्डेंट की नक्सल संबंधी परिचर्चा हेतु समन्वय बैठक का आयोजन…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- आज दिनांक 16-06-2021 के दोपहर 01ः30 बजे जिला मुख्यालय जशपुर स्थित केन्द्रीय सुरक्षा बल(CRPF) 81 वीं बटालियन सभागार में छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड राज्य के सीमावर्ती जिलों (जिला-बलरामपुर(छत्तीसगढ़), जिला-जशपुर(छत्तीसगढ़), जिला-गुमला (झारखण्ड), कमाण्डेंट 62वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अंबिकापुर-सरगुजा (छत्तीसगढ़), 218वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल गुमला(झारखण्ड), 81वीं बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जशपुर(छत्तीसगढ़) के पुलिस अधीक्षकों एवं कमाण्डेंट की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड राज्य अंतर्गत अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भाकपा (माओवादी) संगठन एवं अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों तथा उनके समर्थक सहयोगियों के विरूद्ध प्रभावी रणनीति बनाने एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर उनके प्रभाव को समाप्त करने के उद्देश्य आदि पर अंतर्राज्यीय समन्वय संबंधी मुद्दों पर परिचर्चा की गई। बैठक में सुरक्षाबलों के परिचालनिक गतिविधियों को और धारदार एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने नक्सली संगठनों के विरूद्ध अपने व्यापक अनुभवों को साझा किया एवं नियमित अंतराल पर अंतरजिला एवं अंतर्राज्यीय बैठकों के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में मुख्य रूप से श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर, श्री संजीव कुमार कमाण्डेंट 81वीं बटालियन सीआरपीएफ जशपुर, श्री वी वीरा राजू कमाण्डेंट 62वीं बटालियन सीआरपीएफ अंबिकापुर-सरगुजा, श्री अनिल मिंज कमाण्डेंट 218 वीं बटालियन सीआरपीएफ गुमला, श्री मनीष अपर पुलिस अधीक्षक(परिचालन) जिला-गुमला, श्री मनोज तिर्की एस0डी0ओ0पी0 कुसमी जिला-बलरामपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!