छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है तापमान, मौसम में किसी भी प्रकार का कोई सिस्टम अभी नहीं, सोमवार से तो तापमान में और बढ़ोतरी के आसार..

मौसम अपडेट : इस वर्ष पूरे फरवरी में अच्छी ठंड पड़ने के बाद मार्च में जबरदस्त सूखा रहा। पूरे मार्च माह में लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मार्च ने तो फिर भी थोड़ा कम तपाया, अप्रैल का महीना तो इससे और आगे निकलेगा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। एक्युवेदर के अनुसार शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की दिशा बदलने से शनिवार को तापमान गिर सकता है।

शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। 

शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार से और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के कारण शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार हंै और गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल महीना और तपाने वाला होगा।

स्कायमेट के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पूरा मार्च इस वर्ष सूखा रहा। गर्मी में और बढ़ोतरी ही रही। अप्रैल महीने में भी लोगों को गर्मी से राहत के आसार नहीं है। मौसम में किसी भी प्रकार का कोई सिस्टम अभी नहीं दिख रहा है। सोमवार से तो तापमान में और बढ़ोतरी के ही आसार बन रहे हैं।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!