छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव या तापमान में अंतर की संभावना नहीं, दो माह रहेगी तेज ठंड..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : Bilaspur Weather Update: न्यायधानी में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है।

बिलासपुर। न्यायधानी में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल हैं। बुधवार की रात अच्छी ठंड रही। न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव या तापमान में अंतर की संभावना नहीं है।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक बिलासपुर में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। यह स्थिति आने वाले दिनों बनी रह सकती है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आए हुए हैं।

एक पश्चिमी विक्षोभ गुस्र्वार को जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है। प्रदेश में एक दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के बस्तर संभाग में तीन दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

फिलहाल बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यानी रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके कारण सुबह की धूप अच्छी लगने लगी है।

Ambikapur Weather updates: अंबिकापुर में छाया कोहरा,बदल गया जनजीवन,आगामी दो दिन तक राहत की उम्मीद नहीं

अंबिकापुर। मौसम साफ होते ही एक बार फिर सरगुजा में ठंड तेज होने का अनुमान है। गुरुवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया हुआ था। शहर के आसपास के इलाकों में कोहरा और हवा एक साथ होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई।

सरगुजा में दिसंबर और जनवरी माह में सर्वाधिक ठंड पड़ती है। इसका एहसास भी पहले दिन हो गया है मौसम में सुबह 80 फीसद से अधिक नमी निरंतर रहने का अनुमान है।मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसमें नवंबर माह में 1995 के बाद पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे लगातार बना रहा। माह में कुछ दिन तापमान 12 डिग्री तक न्यूनतम रहा। अधिकतम तापमान भी 24 से 27 डिग्री पर स्थिर रहा।

इस वर्ष नवंबर माह में अंबिकापुर नगर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री से 27.4 डिग्री के बीच रहा अर्थात अधिकतम तापमान का मासिक अधिकतम मान 27.4 डिग्री छह नवंबर और अधिकतम तापमान का न्यूनतम मान 22.4 डिग्री 21 नवंबर को रहा।नवंबर में नगर का औसत अधिकतम तापमान 26.3डिग्री की तुलना में इस वर्ष मासिक औसत न्यूनतम 25 डिग्री रहा जो पिछले नौ वर्षों में सबसे कम रहा।

पिछले कुछ वर्षों के नवंबर माह के औसत अधिकतम तापमान

2012 – 24.6, 2013 – 25.0, 2014 – 26.0, 2015 – 27.1, 2016 – 25.9, 2017 – 25.6, 2018 – 26.9, 2019 – 25.9, 2020 – 26.3, 2021 – 26.3, 2022 – 25.0

दो माह रहेगी तेज ठंड : उत्तर छत्तीसगढ़ में दिसंबर और जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। इस दौरान घना कोहरा छाने और विक्षोभ के कारण बादल भी आ सकते हैं जिससे तापमान गिरता है। कोहरा और बादल फटने के बाद तापमान में एकाएक गिरावट आती है और हिमालयन क्षेत्र से बर्फीली हवा चलने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान पांच से भी कम पहुंच जाता है। पाट इलाके में जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है।लोगों को इन दो माह में अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत भी पड़ेगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!