छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : ऋतु परिवर्तन के पहले ही कम होने लगी ठंड, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने वाली है। पिछले कुछ दिनों से सरगुजा, जगदलपुर, बिलासपुर सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी सामने आ आई है, उसके मुताबिक सरगुजा, जगदलपुर, बिलासपुर सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में कड़ाके की ठंड से राहत की उम्‍मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी का दौर अभी कुछ दिन और रहेगा। उसके बाद वातावरण में हल्की ठंडकता रह सकती है।

पूर्व दिशा से हवा आने के साथ ही ऋतु परिवर्तन के पहले ठंड कम होने लगी है। दिन के साथ ही रात का तापमान भी धीरे-धढ़ने लगा है। इधर, बुधवार को लगातार चौथे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा की गति भी मंद रही। इस कारण हल्की गर्मी का भी अहसास हुआ। हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर पूर्वी हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर भाग के कुछ पैकेट्स में विरल कोहरा/धुंध प्रात:काल में रह सकता है। कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं ।

राजनांदगांव में तापमान सबसे ज्यादा/ इस बीच राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान छत्‍तीसगढ़ के अन्य शहरों की तुलना में सबसे ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। रात में 14 डिग्री के साथ तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 28.4, बिलासपुर में 27.6 और पड़ोसी जिला दुर्ग में यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान, राजनांदगांव 29.0 14.0, रायपुर 28.4 16.6, बिलासपुर 27.6 15.7, दुर्ग 28.4 15.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!