छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ मौसम अपडेट : अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू, दिन में होने लगा गर्मी का अहसास…

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसके चलते ठंड धीरे-धीरे कम होने लगी है और दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी का पहला सप्ताह ही खत्म हुआ है, लेकिन ठंड कम होने के साथ ही गर्मी शुरू हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि नौ और 10 फरवरी को प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं होगी। 10 फरवरी के बाद से गर्मी में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। तापमान में बढ़ोतरी से ठंड कम होने लगी है। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

प्रदेश भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान एडब्ल्यूएस कबीरधाम में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन में ठंड काफी कम पड़ी।

ऐसा रहा तापमान रायपुर 32.5 16.2 बिलासपुर 32.6 14.1 जगदलपुर 32.7 12.5 अंबिकापुर 28.2 11.5 पेंड्रा रोड 31.1 12.5

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!