छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, बारिश का अलर्ट…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। आगामी 24 घंटों के दौरान और बदलाव आ सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है गरज-चमक, वज्रपात और बारिश का अलर्ट देर रात आए तेज हवा-तूफान से मार्ग बाधित

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आगामी 24 घंटों के दौरान और बदलाव आ सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार बने हैं।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की हिदायत दी गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और उससे जुड़ी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में यह बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट और फिर दो से चार डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई गई है। रायपुर शहर में 19 मार्च को आंशिक मेघमय आकाश के साथ गरज-चमक और बारिश के आसार बने रहेंगे।

बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि दर्ज की गई। देवभोग में पांच, करपावंद में चार और देवकर में दो सेमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। दुर्ग में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में मौसम का असर अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्न रूप में देखने को मिल रहा है।

रायपुर में कल ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 6:10 बजे सूर्योदय और शाम 6:15 बजे सूर्यास्त होगा। मौसम में इस बदलाव के चलते लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर का अनुभव होगा, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!