छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में भारी गिरावट, मंगलवार को नारायणपुर सबसे अधिक ठंडा रहा आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के..

मौसम अपडेट : उत्तर से चल रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। खासकर पेंड्रा रोड और बस्तर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। नारायणपुर का पारा 8.8 डिग्री पहुंच गया। वहीं, ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है।

न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार को राज्य में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 08.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम है। बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ठंडी हवाओं ने बढ़ायी ठंड रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान रायपुर : 30.1- 15.2 जगदलपुर : 29.5 – 12.0 अंबिकापुर : 25.2 – 11.2 बिलासपुर: 29.8 – 13.6 पेंड्रा रोड : 28.4- 10.4

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!