छत्तीसगढ़

चकरभाठा : 30 नग कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

चकरभाठा : मुखबिर के सूचना पर की एक व्यक्ति बिना नंबर की सफेद रंग की एक्टीवा मे हिर्री माइंस के पास रायपुर बिलासपुर रोड मे बैग मे कोडिन युक्त कफ सिरप बिक्री हेतु रखा है सूचना पाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और निर्देश प्राप्त कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान हिर्री माइंस रायपुर बिलासपुर रोड के पास पहुचकर घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पुछताछ करने पर उसने अपना नाम विजय ध्रुव पिता मेघउ ध्रूव उम्र 42 वर्ष निवासी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा का होना बताया तथा वर्तमान में हिर्री माइंस के पास रहना बताया। उसके पास बिना नंबर के एक्टिवा गाड़ी की डिक्की चेक करने पर 30 नग कोडिन युक्त कफ सिरफ मिला। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 22 एन.डी.पी.एस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कोडिन युक्त सिरप एवं एक्टिवा वाहन की कुल कीमती लगभग 45000 रुपये का होना पाया गया। गाड़ी मालिक, कोडीन के विक्रेता और खरीदने वालों का पता लगाया जा रहा है

कार्यवाही में थाना प्रभारी चकरभाठा उप निरीक्षक मनोज नायक, सउनि विजय एक्का, प्र आ सिद्धार्थ, आ नुरुल, अर्जुन, त्रिलोक, आशीष, विनोद, सतीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!