छत्तीसगढ़

घर घुसकर छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना-सिटी कोतवाली जषपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार….

थाना-सिटी कोतवाली जषपुर क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया दिनांक 06-08-2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि किराये के मकान में रहकर प्रायव्हेट पढ़ाई कऱ रही हूं, किराये के मकान में अन्य लोग भी रह रहे हैं, आरोपी अरूण तिर्की भी अपने भाई के साथ एक रूम में रहता है, अरूण तिर्की द्वारा कई बार प्रार्थिया को पसंद करता हूं कहकर बात करने की कोषिष करता था, मना करने पर नहीं मानता था, बात नहीं करने पर मोबाईल में फोन लगाकर बात करता था। दिनांक 08-04-2021 को रात्रि करीबन 10ः0 बजे आरोपी अरूण तिर्की प्रार्थिया के रूम में आया, बात करना है कहकर रूम में बैठ गया, पसंद करता हूं, तुम्हारे साथ रहना चाहता हूं कहकर इधर उधर की बातें करने लगा, मना करने पर नहीं माना, रात्रि करीबन 11ः30 बजे जबरन प्रार्थिया के इच्छा के विरूद्ध डरा धमका कर दुष्कर्म किया, इसी तरह आरोपी अरूण तिर्की दिनांक 08-04-2021 से 11-07-2021 तक अकेले का फायदा उठाकर कई बार प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जषपुर में अपराध क्रमांक 174/2021 धारा 376(2)(एन) भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

 

विवेचना दौरान मुखबिर सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जषपुर पुलिस द्वारा दबिष देकर आरोपी अरूतण तिर्की उम्र 29 वर्ष निवासी-रजौटी थाना-नारायणपुर जिला-जषपुर हाल मुकाम किराये के मकान जषपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जषपुर, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव, खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा, शोभनाथ सिंह, महिला आरक्षक पूनम तिर्की, नगर सैनिक विद्याधर यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!