छत्तीसगढ़

घर की सफाई नहीं करने की छोटी सी बात को लेकर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी गुलमोहन निवासी ग्राम खाड़ामाचा ने दिनांक 10.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बड़ी बहन मृतिका से सुखीराम नाग लगभग 18-20 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दिनांक 09.04.2022 के दोपहर 01ः30 बजे आरोपी सुखीराम नाग काम कर अपने घर आया और घर की सफाई नहीं करने की बात लेकर अपनी पत्नी को हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया उसके बाद सुखीराम नाग खाना खाकर सो गया, शाम करीब 04 बजे उठकर देखा कि घर की साफ-सफाई नहीं हुआ था, इस बात को लेकर आरोपी पुनः अपनी पत्नी को हाथ, मुक्का, लकड़ी का डंडा से मारपीट कर उसके सिर को दीवाल में धक्का देकर टकराया है, जिस कारण शाम लगभग 06 बजे मृतिका की मृत्यू हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी सुखीराम नाग के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये पता-तलाश कर आरोपी सुखीराम नाग को उसके निवास में जाकर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया, एवं घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी सुखीराम नाग उम्र 38 वर्ष निवासी खाड़ामाचा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 10.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर. 98 सुन्दर साय भगत, आर. 310 निर्मल नाग, आर. 189 विमल मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!