छत्तीसगढ़

ग्लास कारोबारी से चाकूबाजी करने वाले 04 युवक एवं 04 अपचारी बालक गिरफतार प्रकरण का 01 आरोपी फरार…

रायपुर – संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि घटना दिनांक 16/01/2022 शाम करीबन 06/40 बजे सौरभ मिश्रा अग्रसेन धाम चौक ग्रीन लाईट ढाबा के पास यादव ठेला के सामने बैठा था और अपनी मोबाईल से अपने दोस्त से बात कर रहा था। उसी समय कुल लडके अपने अन्य साथियो के साथ दो मोटर सायकलो मे सौरभ मिश्रा के पास आकर जबरन मां बहन की गंदी गंदी गालिया दे रहे थे जिसे गाली देने से मना करने पर मारने की धमकी देकर हाथ मे रखे चाकू से मारकर भाग गये। जिससे सौरभ मिश्रा के पीठ में चोट लगकर खून निकले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपीयान के विरूद्ध धारा सदर का अपराध क. 26/223 धारा- 294,506,323,34 भा.दं.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहो के कथन आधार पर मुखबीर लगा कर 04 आरोपीयान एवं 04 अपचारी बालक को गिरफतार किया गया आरोपीयान से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपीयो का कृत्य संगठित व एक राय होकर प्रार्थी को चाकू से वार करने पर प्रकरण में धारा 147,148,149 भादस एवं 25, 27 आर्स एक्ट जोडी गई व आरोपी एवं अपचारी बालको को दिनांक 18.01.2022 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण मे 01 आरोपी भावेश साहू उर्फ बुटी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

नाम आरोपी

01: वासु यादव पिता दुलरवा यादव उम्र 19 साल साकिन कविता नगर अंवति विहार थाना खम्हारडीह जिलारायपुर 02.चिराग बया पिता धनेन्द्र बया उम्र 18 साल 01 माह साकिन विजय नगर गली नं. 06 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर 03. भोंदू उर्फ संजीव बाघ पिता राजू बाघ उम्र 21 साल साकिन विजय नगर गली नं. 06 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर 04. झमेन्द्र नाथ योगी पिता हजारे नाथ योगी उम्र 22 साल साकिन विजय नगर गली नं. 06 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर एवं 04 अपचारी बालक 05. फरार आरोपी भावेश साहू उर्फ बुटी

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!