कोरबा जिले में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद से ही अवैध कार्यों में रोक लगाने लगातार कोशिश की जा रही है नवनियुक्त एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह दर्री के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18.9.2021 को चौकी हरदी बाजार पुलिस ने अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने की सूचना पर थाना स्टाफ के साथ घेराबंदी किया गया। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी 12 एजेड 7539 पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगी पहले से ही मौके पर तैनात हरदीबाजार पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा और कार की तलाशी ली गई जिसमें मादक पदार्थ गांजा 74 पैकेट कुल वजन 79.300 किलोग्राम पाया गया। जिसकी कीमत लगभग ₹475800 है कार और गांजे को जप्त करते हुए आरोपी अमीर दास पनिका पिता स्व0 ज्ञानदास पनिका निवासी बांधाखार थाना पाली जिला कोरबा को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्व धारा 20 ;बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
Related Articles
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम से अधिक MDMA के साथ राजस्थान का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शादी.कॉम पर कुंवारा बनकर महिला से दैहिक शोषण, 13 लाख की ठगी करने वाला शातिर पति-पत्नी दिल्ली से गिरफ्तार..
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..







