कोरबा। जिला पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कुसमुण्डा और दीपका पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्यवाही की है। पुलिस ने बिना सुरक्षा मानकों के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का परिवहन करने वाले 08 वाहनों को पकड़कर कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में की गई।
थानावार कार्यवाही का विवरण
दिनांक 09.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों में त्वरित घेराबंदी की गई। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कुल 08 प्रकरण दर्ज किए।
1. थाना कुसमुण्डा एवं चौकी सर्वमंगला (कुल जप्त डीजल: 5150 लीटर)
कुसमुण्डा पुलिस ने 04 अलग-अलग प्रकरणों में भारी मात्रा में डीजल बरामद किया है:
- अपराध क्रमांक 75/26: आरोपी तिरेंद्र ठाकरे (36 वर्ष, दीपका) से 3605 लीटर डीजल जप्त।
- अपराध क्रमांक 76/26: आरोपी नवलेश सिंह (23 वर्ष, रंजना) से 545 लीटर डीजल जप्त।
- अपराध क्रमांक 77/26: आरोपी केशव कश्यप (23 वर्ष, बालको) से 500 लीटर डीजल जप्त।
- अपराध क्रमांक 78/26: आरोपी अमन कुमार (22 वर्ष, हरदीबाजार) से 500 लीटर डीजल जप्त।
2. थाना दीपका (कुल जप्त डीजल: 650 लीटर)
दीपका पुलिस ने भी 04 प्रकरणों में वाहन सहित डीजल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है:
- अपराध क्रमांक 138/26: आरोपी झूलेलाल दुलार साय यादव (30 वर्ष, जांजगीर-चांपा) – बोलेरो पिकअप (CG 10 BJ 1665) और 200 लीटर डीजल।
- अपराध क्रमांक 139/26: आरोपी सुनील कुमार यादव (23 वर्ष, हरदी बाजार) – बोलेरो पिकअप (CG 12 AS 2365) और 200 लीटर डीजल।
- अपराध क्रमांक 140/26: आरोपी दिलहरण मरावी (38 वर्ष, हरदी बाजार) – बोलेरो पिकअप (CG 11 AZ 6201) और 250 लीटर डीजल।
- अपराध क्रमांक 141/26: आरोपी सुनील कुमार सिंह (32 वर्ष, दीपका) – टाटा वाहन (CG 12 AP 1020) और 300 लीटर डीजल।




















