छत्तीसगढ़

कोरबा : अवैध शराब परिवहन करते एक दुपहिया वाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 17 पाव देसी मदिरा शराब किया गया जप्त..

कोरबा : अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 दुपहिया वाहन एक्टिवा के साथ 17 पाव देसी शराब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक श्री सनत सोनवानी ने बताया कि, कोतवाली पुलिस को सूचना मिला कि वैष्णव दरबार निवासी एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन एक्टिवा में अवैध शराब बिक्री हेतु राताखार की ओर जा रहा है कि सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर प्रहलाद दास को पकड़े। आरोपी के कब्जे से 17 पाव देसी मदिरा शराब मिला। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (1) (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!