छत्तीसगढ़

किसान द्वारा जमीन खरीदी-बिक्री की बिक्री नकल व सीमांकन के लिए अवैध रुप से राशि की मांग करने वाला पटवारी निलंबित..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बेमेतरा 12 जून 2021/ जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 29 ग्राम बांसा के पटवारी युवराज साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध एक किसान द्वारा जमीन खरीदी-बिक्री की बिक्री नकल व सीमांकन के लिए अवैध रुप से राशि की मांग करने की शिकायत की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिश जारी किया गया था। युवराज साहू द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण समाधान कारक नही होने के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि मे श्री साहू का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

नव पदस्थ कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने कहा है कि कोई भी शासकीय कर्मचारी/अधिकारी यदि किसानों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों के काम करने मे हीलाहवाला करता है अथवा राशि की मांग करने पर संबंधित शासकीय सेवक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी।  लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!