छत्तीसगढ़

कांकेर : सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने वाला ‘डिजिटल ठग’ राजस्थान से गिरफ्तार

कांकेर : दिनांक 02.02.2026 को थाना भानुप्रतापपुर में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर प्रार्थी से लगभग 84,000 रुपये की ठगी कर ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के निर्देशन में, श्री आकाश श्रीश्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में तथा श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भानुप्रतापपुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं राजस्थान पुलिस के समन्वय से आरोपी को अलवर (राजस्थान) से पकड़ा गया।

आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!