छत्तीसगढ़

एक मोहल्ला ,तीन घर, 19 कबूतर चोरी, ढूंढा चोर तो निकले मासूम….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

दुर्ग :- खुर्सीपार जागीरदार चौक के पास के मोहल्ले में कुछ परिवार कबूतर पालने के शौकीन हैं अचानक कबूतरो की चोरी होना शुरू हुआ ,सात दिनों में तीन घरों में दो – दो बार चोरी हो गये ! कुछ – कुछ करके कुल 19 कबूतर चोरी हो गये ! कबूतर मालिको ने इसकी शिकायत खुर्सीपार थाने में की !

चोरी नये तरीके की थी, पकड़ने के लिए तरीका भी अलग अपनाया गया..आस पास के चार मुहल्लों को चिन्हित कर प्रत्येक घर का सर्वे किया गया …बड़ी मुश्किल से यह पता चला कि एक घर मे पालतू जानवर पछी बहुत दिखते है..पुलिस उस घर पर गई…देखा तो उस मकान के एक पूरे कमरे में काफी संख्या में कबूतर है और दो बच्चे उनको दाना दे रहे है…उन्हें पूछा गया ये सब तुम्हारे है।

जवाब आया हां..कंहा से लाये..बड़ी मासूमियत भरा जवाब आया चोरी किये है सर…क्यो चोरी किये है…पालना अच्छा लगत है पर खरीदने के लिए पैसे नही है ..और क्या चुराते हो …कुत्ते के बच्चे भी चुरा लेते है…..! देखा गया तो कुत्ते के कुछ छोटे पिल्ले भी थे ..कबूतर मालिको को बुलाया गया..उनने झट अपने कबूतर पहचान लिए…बच्चों के माँ बाप को समझाया गया…बच्चों को उनकी गलति का अहसास दिलाया गया ,जिनके कबूतर थे वापस किये गए..कबूतर मालिको ने पुलिस का धन्यवाद किया..! लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!