छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : बिलासपुर में साल के साथ बादलों की होगी विदाई, आज ऐसा रहेगा मौसम..

बिलासपुर। बारिश के बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। गुरुवार को जहां आसमान में काले घने बादल नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। चक्रवात कमजोर होकर पूर्व की ओर बढ़ चुका है। वहीं अब साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। आसमान से बादल छंट जाएंगे। वहीं कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की सुबह होगी। धरती पर सफेद कोहरा नजर आएगा।

न्यायधानी बिलासपुर में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। वातारण में हल्की नमी थी। इसके कारण लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित था। इसके कारण प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए थे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद इस तंत्र के पूर्व की ओर चले जाने के कारण अब मौसम में बदलाव होगा। शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा।

तापमान में तीन डिग्री की आएगी गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से प्रदेश में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में दो दिनों के भीतर दो से तीन डिग्री पारा गिर सकता है। बिलासपुर में अभी रात में तापमान 14 डिग्री के आसपास है। सर्दी बढ़ी तो तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर ———– अधिकतम ——— न्यूनतम

बिलासपुर ——— 21.6 ———– 14.5

पेंड्रारोड ———- 18.6 ———— 11.8

अंबिकापुर ——— 18 ————- 11.6

माना ————- 20 ————- 15.5

जगदलपुर ——— 26.8 ———— 15.6

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!