छत्तीसगढ़

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, हवा की दिशा बदली,9 से 13 जनवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

रायपुर । छत्तीसगढ़ में हवाओं की दिशा में बदलाव हुआ है और हवा की दिशा दक्षिण पूर्व हो गई है। इसकी वजह से एक बार फिर से प्रदेश भर में हल्की बारिश के साथ ही ओला गिरने के भी आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नौ से 13 जनवरी के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ ओले भी गिरेंगे। साथ ही बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। दोपहर को धूप रही और शाम होते ही मौसम में ठंडकता आ गई। रात के वक्त ठंड में बढ़ोतरी हुई है। रायपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश भर में बलरामपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया ।

आज साफ रहेगा मौसम,कल छाएंगे बादल

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होते ही अब मौसम बदलने लगा है। गुरुवार छह जनवरी को प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाएंगे । अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में नौ जनकरी तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही नौ से 13 जनवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है।

यह रहा तापमान

रायपुर 27.3 13.4

बिलासपुर 27.0 12.0

जगदलपुर 28.1 10.4

अंबिकापुर 22.1 08.2

पेन्ड्रा 26.1 09.2

दुर्ग 27.8 11.8

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!