छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल : 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट, बारिश के साथ गिरेंगे ओले….

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को शहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। इससे कई इलाकों में पोस्टर, बैनर फट गए। इसके साथ बिलासपुर, राजनांदगांव आदि इलाकों में बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिवस के भीतर ओलावृष्टि यानी ओले पड़ सकते हैं। इसके तहत प्रदेश में अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

खासकर प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, पेंड्रा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर व महासमुंद और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह है।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका का पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, होते हुए मराठवाड़ा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 10 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के सरगुजा संभाग बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग के उत्तरी भाग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी संभावित है। अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की भी संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!