छत्तीसगढ़

खमतराई क्षेत्रांतर्गत लाखो रूपये सोने चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – प्रार्थी तारकेश्वर प्रसाद ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शिवानंद नगर सेक्टर 3 विनायक गार्डन गेट नंबर 2 खमतराई में रहता है। प्रार्थी दिनांक 10.09.2024 को 16.40 बजे अपने पुरे परिवार के साथ जगन्नाथ पुरी दर्शन हेतु घर का ताला लगाकर चला गया था। प्रार्थी दिनांक 14.09.2024 के समय 11.30 बजे घर वापस आया तो देखा की घर का दरवाजे का ताला टुटा हुआ थ, घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था तथा कमरे अंदर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 750/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणीशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्तता अज्ञात आरोपियो के संबध्ंा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त शिवानंद नगर खमतराई निवासी लवकुश बघेल की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथी राज साहू एवं अमरदास कुर्रे के साथ मिलकर दोपहिया वाहन में सवार होकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्ररकण में आरोपी राज साहू एवं अमरदास कुर्रे की पतासाजी कर पकड़ा गय।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात एवं 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी/04/पी क्यू/4731 एवं अन्य आलाजरब जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी राज साहू एवं अमरदाय कुर्रे पूर्व में भी थाना खमतराई से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. लवकुश बघेल पिता सीताराम बघेल उम्र 19 साल निवासी नीम डाबरी तालाब शिवानंद नगर वार्ड क्रमांक 16 थाना खमतराई रायपुर।

02. राज साहू पिता उत्तम साहू उम्र 20 साल निवासी डबरी तालाब साहू पारा वार्ड क्रमांक 16 थाना खमतराई रायपुर।

03. अमरदास कुर्रे उर्फ़ सुरज पिता राजेंद्र कुर्रे उम्र 20 साल निवासी नीम डबरी तालाब वार्ड नंबर 16 थाना खमतराई।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!