छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बदलेगा मौसम का मिजाज, छह से चलेगी दक्षिण पूर्वी हवा फिर से बारिश के आसार और छाएंगे बादल, जाने छत्‍तीसगढ़ के मौसम का हाल

बिलासपुर। मौसम ने एक बार फिर से इशारा किया है। सोमवार को आसमान साफ नजर आया। दिनभर मौसम शुष्क था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी तो वहीं अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शाम को हल्के बादल नजर आए। मौसम विभाग ने भी बता दिया कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी। छह जनवरी से दक्षिण पूर्वी हवाओं के आने से तापमान बढ़ेगा। आठ जनवरी को आसमान में बादल नजर आएंगे।

न्यायधानी में ठंडी बढ़ी है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार को जहां पारा 13.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार की सुबह यह 12.1 डिग्री पहुंच गया। पेंड्रारोड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान यहां 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन की संभावना बन रही है । इसलिए मुख्यत: आकाश साफ रहने का अनुमान है। चार और पांच जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ ही न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। छह जनवरी को प्रदेश में आंशिक नमी युक्त दक्षिण-पूर्व से हवाओं का आगमन प्रारंभ होगा।

प्रदेश के कुछ भाग में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि और न्यूनतम तापमान में नौ दिसंबर तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आठ जनवरी को प्रदेश के एक दो स्थानों से हल्की वर्षा अथवा छींटे पड़ने की बात भी कही गई है। हालांकी बिलासपुर संभाग को लेकर अभी मौसम विभाग ने पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

मौसम की तीन प्रमुख बातें

01. पेंड्रारोड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही अलाव का सहारा लिया जा रहा है।

02. प्रदेश में सोमवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

03. मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर भी पड़ने लगा है। गर्म पानी का उपयोग जरूरी है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 25.6 12.1

पेंड्रारोड 26.2 8.4

अंबिकापुर 19.3 7

माना 25.4 13.7

जगदलपुर 27.4 13.1

छत्‍तीसगढ़(रायपुर) । प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले चार दिनों में फिर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा भी होगी। मौसम में यह बदलाव आठ जनवरी से होगा। हालांकि चार और पांच जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर को धूप रही और शाम होते ही मौसम में थोड़ी ठंडकता बढ़ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

प्रदेश में अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं है। हालांकि नौ दिसंबर तक अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार है।

प्रदेश में इन दिनों हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। इसके चलते ही छह जनवरी को प्रदेश में आंशिक नमी युक्त दक्षिण पूर्व से हवाएं आनी शुरू होगी। इसके चलते ही प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाएंगे और आठ जनवरी को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने के आसार है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!