छत्तीसगढ़

घर के परछी में रखे धान को चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : प्रार्थी बिरेन्द्र कुमार सिदार उम्र 55 वर्ष निवासी पालीडीह ने दिनांक 02.01.2022 को थाना पत्थलगांव उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.01.2022 की दरम्यानि रात्रि में इसके घर परछी में रखे एक बोरा धान कीमती 505 रू. को रामप्रसाद तिर्की चोरी कर ले गया, रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 379 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव के स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा एवं स्टाॅफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी रामप्रसाद तिर्की के निवास में दबिश देकर प्रकरण के आरोपी को हिरासत में लेकर मेमोरंडम कथन लिया गया, जो अपने कथन में घटना दिनांक समय को जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुये चोरी किया गया एक बोरा धान को पेश करने पर जप्त किया गया। प्रकरण के *आरोपी रामप्रसाद तिर्की उम्र 40 वर्ष निवासी झक्कड़पुर बथानपारा थाना पत्थलगांव* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 02.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. 616 प्रमोद जोल्हे, आर. 169 पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!