छत्तीसगढ़

युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 04.01.2022 को प्रार्थिया थाना कुनकुरी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका वर्ष 2019 में सुनील राम निवासी चरईडांड़ से परिचय हुआ। सुनील राम द्वारा प्रार्थिया को प्यार करता हूं और शादी करूंगा कहकर अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी सुनील राम के विरूद्ध धारा 376 (2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की लगातार पता-तलाश दौरान घेराबंदी कर आरोपी सुनील राम को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी सुनील राम उम्र 22 वर्ष निवासी चरईडांड़ थाना कुनकुरी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 05.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि बैजंती किण्डो, आर. विनोद तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!