छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में 75 वर्षीय वृद्ध की टांगी से मारकर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार..

जशपुर : आरोपी आशुतोष खलखो तथा मृतक बजरू कुजूर दोनों निवासी हेटगम्हरिया थाना बगीचा के मध्य जमीन विवाद का प्रकरण तहसील कार्यालय बगीचा में चल रहा है, जिसका आगामी पेशी दिनांक 06.01.2022 हो होना है, एवं उसी दिनांक को फैसला होना है, आरोपी को संदेह हो गया था कि वह प्रकरण में हार जायेगा। दिनांक 02.01.2022 के दिन में लगभग 03 बजे मृतक बजरू अपने घर से निकलकर नाला तरफ जा रहा था, जिसे आरोपी ने देख लिया और टांगी लेकर उसका पीछा करते हुये मौका देखकर बजरू कुजूर को टांगी को वारकर हत्या कर दिया, तथा उसके शव को खेत में फेंक दिया। प्रार्थी ब्लासियुस कुजूर की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान थाना बगीचा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया, एवं मेमोरंडम कथन में घटना में प्रयुक्त टांगी को जप्त किया गया। मामले में *आरोपी आशुतोष खलखो उम्र 32 वर्ष निवासी हेटगम्हरिया थाना बगीचा* को दिनांक 03.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उप निरीक्षक एस.आर. भगत, स.उ.नि. अष्वनी पाण्डेय, प्र.आर. 347 मनोज सिंह, आर. 26 राजकुमार मनहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!