रायपुर: प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जुलाई 2023 में उसका परिचय सोशल मीडिया इंस्टाग्राम / फेसबुक के माध्यम से आकाश रजक निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश से हुआ था, जिसका मोबाईल नंबर 99818-80732 है, दोनो के मध्य फेसबुक एवं मोबाईल नंबर के जरिये बातचीत होता था, आकाश रजक के कहने पर विश्वास कर प्रार्थिया अपना फोटो भेजी थी आकाश रजक उसके बर्थडे पर गिफ्ट भी भेजा था और इससे शादी करूंगा बोला था इसी दौरान प्रार्थिया को जानकारी हुआ कि आकाश रजक पहले से शादीशुदा है जिसका एक बच्चा भी है तब यह उससे बात करना कम कर दी तथा शादी करने से मना कर दी तो आकाश रजक इसे बात करने के लिये कहता था, और बात नही करेगी तो तेरा एवं तेरे परिवार का अश्लील फोटो एवं वीडियों वायरल कर दूंगा कहकर धमकी देता था, कि दिनांक 10.05.2024 को आकाश रजक प्रार्थिया का अश्लील फोटो एवं वीडियों तथा उसके मां एवं बहन तथा सहेली का फोटो एवं वीडियों में गंदे भद्दे मैसेज लिखकर सोशल मीडिया फेसबुक इंस्टाग्राम में पोस्ट कर वायरल कर दिया कि शिकायत पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर आरोपी आकाश रजक को हरसंभव प्रयास कर पकडा गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल वीवों कंपनी का जप्त किया गया, आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। महिलाओ / नाबालिग से संबंधित अपराधों में अपराधियों का हरसंभव पता तलाश कर पकड़कर कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है
Related Articles
बिलासपुर में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश: कलेक्टर और एसएसपी के नेतृत्व में निकला भव्य शांति मार्च
बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 5 थाना क्षेत्रों में मचा रखी थी सनसनी
दुर्ग : फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किराये की कार को स्वयं का वाहन बताकर बेचने का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
CG News: 4 करोड़ की गांजा जब्ती में बड़ी कार्रवाई, जयनगर पुलिस ने मध्य प्रदेश के कटनी से दबोचा फरार आरोपी
सूरजपुर : 44 लाख रूपये कीमत के 88 किलो 430 ग्राम गांजा जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन हुई जप्त..
मुंगेली : डबल मर्डर कांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़: अंधे कत्ल की पूरी कहानी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..
गणेश चतुर्थी के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त, कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश, 18 सितंबर को जिले में रहेगा अवकाश..
रायपुर : केंद्रीय विद्यालय कि शिक्षिका के सुने क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार..
सरगुजा : क्रिप्टोकरेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर नगदी रकम ठगी किये जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी, रिपोर्ट के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार…








