छत्तीसगढ़

नशे के अवैध कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की ताबड़तोड कार्रवाई जारी, चौकी बसदेई पुलिस ने 1 व थाना भटगांव पुलिस ने 2 एनडीपीएस के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार..

सूरजपुर : अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी बसदेई व थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 3 अलग-अलग मामले में 3 लोगों को पकड़ा है जिनसे 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत के 5 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इन कार्यवाहियों में शामिल पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत भी किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बसदेई पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी में घेराबंदी कर राम अवतार उर्फ संतोष तूरी पिता देव नारायण तुरी उम्र 38 वर्ष निवासी सतनगर, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 40 हजार रूपये का जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, प्रदीप उपाध्याय, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, देवदत्त दुबे व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।

दूसरे मामले में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिवारीपारा-भटगांव में घेराबंदी कर दीपक बघेल पिता स्व. गुलाब बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी पोड़ी, थाना पोड़ी, जिला कोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 60 हजार रूपये का जप्त धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

वहीं तीसरे मामले में थाना भटगांव की पुलिस ने गुरूवार को ग्राम डुमरिया में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित उमाशंकर पिता चंद्रशेखर उम्र 30 वर्ष निवासी डुमरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा कीमत करीब 15000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, एएसआई सुमन्त पाण्डेय, बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल, संतोष जायसवाल व प्रकाश साहू सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!